Copper Sun Vastu Tips: तांबे से बना सूर्य लगाने के वास्तु अनुसार फायदे

Copper Sun Vastu Tips

Copper Sun Vastu Tips: एक घर की दीवार पर एक वास्तु सूर्य। वास्तु के अनुसार तांबे का सूर्य पूरे घर के लिए ऊर्जा का एक उत्कृष्ट हार्मोनाइज़र माना जाता है। ताम्र सूर्य वास्तु के अनुसार इस चिन्ह के आपके घर में होने से चारों तरफ नाम, यश और कीर्ति फैल सकती है।

Copper Sun Vastu Tips: घर की सजावट के लिए व्यक्ति विभिन्न तरह की फूलों, तस्वीरों आदि का इस्तेमाल करता है, जिससे उसका घर खूबसूरत नजर आएं। वास्तु के हिसाब से घर में मौजूद हर एक चीज सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती है। जिसका असर उस घर में रहने वाले हर एक सदस्य के जीवन पर पड़ता है। इसी कारण वास्तु में घर में किस दिशा में कौन सी वस्तु रखें। इस बारे में विस्तार से बताया गया है। इसी तरह प्रवेश द्वार में कौन कौन सी चीजें लगाएं कि घर में हमेशा सुख-समृद्धि का वास हो।

Copper Sun Vastu Tips
Image Source Google

वास्तु में घर के बाहर लगाने के लिए कई चीजें बताई है जो पॉजिटिव एनर्जी पैदा करती हैं। इन्हीं में से एक है तांबे से बना हुआ सूर्य।सूर्य को घर के प्रवेश द्वारा की दीवार में लगाना काफी शुभ माना जाता है। इस तरह का सूर्य लोहे सहित कई धातुओं में बना हुआ मिल जाता है। लेकिन वास्तु के मुताबिक तांबे से बना हुआ सूर्य सबसे अच्छा माना जाता है।

Also Read: Water Drip Vastu Tips: टपकता हुआ पानी ला सकता है आपके जीवन मे दुर्भाग्य जानें कैसे?

तांबे का सूर्य लगाने संबंधी वास्तुनियम (Copper Sun Vastu Tips)

  • तांबे से बना सूर्य लगाने के फायदे वास्तु के मुताबिक, जिस तरह से सूर्य की किरणें घर में पड़ने से वातावरण में शुद्धता आने के साथ पॉजिटिव एनर्जी आ जाती है। उसी तरह तांबे से बने इस सूर्य को घर की खास दिशा में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा ही प्रवेश कर पाती है।
  • सूर्य के प्रतीक के रूप में तांबे से बने इस सूर्य को लगाने से घर में सुख-समृद्धि, मान-सम्मान के साथ वैभव मिलता है। तांबे का सूर्य लगाने से आपका प्रभाव चारों ओर फैल जाता है।
  • धन लाभ के साथ-साथ प्रसिद्ध लोगों के साथ मिलना -जुलना बढ़ जाता है। आप कुछ क्राफ्ट संबंधी उद्योग शुरू कर रहे हैं तो तांबे का सूर्य जरूर लगाएं। इसे लगाने से व्यक्ति के लोगों के साथ संबंध मजबूत बनते हैं जो आगे चलकर लाभकारी साबित होते हैं।
  • व्यापार में लाभ के लिए ऑफिस, दुकान आदि में तांबे से बना सूर्य लगाना लाभकारी होता है। इसे लगाने से कभी भी व्यक्ति के घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है।
  • करियर में बढ़ोत्तरी के लिए ऑफिस की पूर्व दिशा की ओर तांबे का सूरज लटका दें। ऐसा करने से नौकरी के साथ-साथ व्यापार में भी लाभ मिलेगा
  • तांबे से बना सूर्य वास्तु के हिसाब से तांबे का सूर्य पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इस दिशा में कोई द्वार या फिर खिड़की नहीं हैं, तो आप दीवार में लगा दें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।।

Note: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं।

Related Articles

Back to top button