MLA Shailendra Jain : चल छैया छैया… होली खेले रघुवीरा गीत पर जमकर थिरके विधायक शैलेंद्र जैन

विधायक निवास पर होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन, लोगों ने खेली जमकर होली

MLA Shailendra Jain : रंगो के त्योहार होली पर्व पर पूरे शहर भर में रंग उत्सव का जमकर उत्साह दिखाई दिया। इसी क्रम में विधायक शैलेंद्र जैन के निवास पर भी होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल हो होकर रंग अबीर की होली खेली। इस दौरान विधायक जैन भी रंगो में सराबोर होकर कर होली गीतों पर जमकर थिरके।

Read More : Cooling Light : कमरे के तापमान को कम करता है यह लाइट

होली मिलन समारोह MLA Shailendra Jain

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली पर विधायक शैलेंद्र के निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। पारंपरिक व्यंजनों का लुफ्त उठाते हुए लोगों ने होली गीतों पर जमकर मस्ती की। लोगों ने विधायक जैन को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं मंडलियां ने भी फाग गीत गाए। होली की मस्ती का यह क्रम सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगातार जारी रहा। इसी बीच होली की शुभकामनाएं देने विधायक निवास पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने फाग गीत गाकर माहौल में और उत्साह भर दिया।

Read More : BAD HABIT OF TECHNOLOGY : तकनीक का लालच, आत्म हत्या तो नहीं ?

उधर, मस्ती के रंग में जब डीजे पर फिल्मी गानों की धुने बिखरी तो समारोह में मौजूद लोग अपने आप को थिरकने से रोक नहीं सके। विधायक शैलेंद्र जैन ने भी सभी के साथ फिल्मी गानों रंग बरसे, भीगे चुनरिया, चल छैया छैया… होली खेले रघुवीरा, जुगी जी बा जुगी जी जैसे कई फिल्मी गानों पर जमकर नाचे।

नीरज वैदराज
वरिष्ट पत्रकार

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Back to top button