KAWAD YATRA : बोल बम के नारो से गुंजा भाजपा कार्यालय, चांदु से ताप्ती जल छोटा महादेव

KAWAD YATRA CHAANDU TO BHOPALI : जिले के भीमपुर विकासखंड के ग्राम चांदु से ताप्ती जल लेकर कांवडियों का विशाल जत्था भगवान भोलेनाथ के अभिषेक को लेकर छोटा महादेव भोपाली के लिए पूरे उत्साह के साथ निकला हुआ है इस जत्थे में सैकड़ों की संख्या में कावड़िए भक्ति भाव से झूमते हुए बोल बम के जयकारे लगाते चल रहे हैं। कावड़ियों का यह जत्था शनिवार को भाजपा कार्यालय विजय भवन पहुंचा जहां महादेव के भक्तों में बोल बम के गगनचुंबी नारे लगाते हुए पूरे क्षेत्र को धर्म के वातावरण मैं बदल दिया।

READ MORE : Saanp Kenchuli: सांप की केंचुली को घर में रखने से होता है धन लाभ

भाजपा कार्यालय में कावड़ियों का स्वागत | KAWAD YATRA

KAWAD YATRA CHAANDU TO BHOPALI

इस दौरान भाजपा कार्यालय में भाजपा के जिला महामंत्री राहुल चौहान ने कहा कि कावड़ यात्रा का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ के भक्त उनके अभिषेक के लिए विभिन्न नदियों का जल लेकर संकल्प वान हो चलते है। आज जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में कावड़ियों का स्वागत करते हुए श्री चौहान स्वयं को गौरवान्वित बताया कावड़ियों के जत्थे का भाजपा कार्यालय विजय भवन में कावडियो का जलपान हुआ।

READ MORE : Night Dinner Tips : रात के भोजन में यह गलतियां बढ़ाती है एक्स्ट्रा फैट

कावड़ियों पर पुष्प वर्षा भी की गई इस दौरान स्वागत सत्कार के लिए बैतूल गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, मंडल महामंत्री गीतेश बारस्कर, मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण वराठे, कोठीबाजार युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष वरूण धोटे, क्षितिज शुक्ला, राहूल गाडवे, लक्की चौकीकर, विशाल ठाकुर इत्यादि सहित बडी संख्या मे पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NOTE : इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Back to top button