BJP President Betul : बैतूल में 5 विधानसभा में ऐतिहासिक जीत पर भाजपा जिलाध्यक्ष का किया अभिनंदन

Congratulated the BJP President Betul : बैतूल जिले की पांचो विधानसभा सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर बैतूल विधानसभा के मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन पहुंचकर जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला का फूलमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्षो ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि हमारे जिलाध्यक्ष बबला भैया के कुशल नेतृत्व में जीत का सिलसिला निकाय चुनाव और ग्रामीण निकायोें से शुरू हुआ तो बैतूल जिले की पांचो विधानसभाओं में भी भाजपा ने क्लिन स्वीप किया और जिले को कांग्रेस मुक्त बना दिया।

Weather Update Betul MP : बदलते मौसम से जिले में बढ़ी ठंड, 18.4 डिग्री तक गिरा पारा

अध्यक्ष जी के कुशल कार्यशैली से हुई पक्की जीत | BJP President Betul

उन्होने कहा कि जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला की कुशल कार्यशैली से हर कार्यकर्ता पूरे चुनाव के समय उत्साह के साथ जीत के प्रति आश्वस्त होकर अपनी जिम्मेदारी को निभाता रहा। अध्यक्ष जी के निर्देशो पर बूथ सम्मेलन के साथ साथ विधानसभावार कार्यकर्ताओं के लगातार सम्मेलनो में भी अध्यक्ष जी पूरे जिले में भाजपा की जीत का मंत्र साझा करते थे। इसी मंत्र को लेकर हर कार्यकर्ता चल रहा था।

9 FACTS ABOUT NAURATRI: क्या आप जानते हैं नौ जड़ी बूटी और नौ दुर्गा के बारे में।

पिछले विधानसभा चुनाव के परिणाम प्रतिकुल होने के बाद भी मंडल के कार्यकर्ताओ में उत्साह भरने का काम जिलाध्यक्ष जी के उदबोधनों ने किया। उत्साही कार्यकर्ताओं ने परिश्रम किया और जनता ने विश्वास किया। जिलाध्यक्ष जी के अभिनंदन अवसर पर जिला महामंत्री सुधाकर पंवार, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, सुनील पंवार, नीतिन बारस्कर, नीतू पटेल सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Note: इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Back to top button