Jyotiraditya Sindhiya : आई आई भाजपा आई के नारों से दीवालों को पाट दें

चंदेरी एवं ईसागढ़ में बूथ समिति के कार्यकर्ताओं की केंद्रीय मंत्री ने ली बैठक।

Jyotiraditya Sindhiya : कमल निशान और आई आई भाजपा आई के नारों से विधानसभा क्षेत्र की सभी दीवारों को पाट दें, उक्त आशय के विचार मंगलवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चंदेरी विधानसभा के चंदेरी ग्रामीण एवं शहर, ईसागढ़ ढाकोनी नई सराय मंडल के बूथ समिति के कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान उनमें जोश भरते हुए व्यक्त किए।

Read More : UPI ATM MACHINE : ATM कॉर्ड से हुआ छुटकारा अब QR से निकलेंगे पैसे। देखें वीडियो

बूथ ही सुनिश्चित करेंगा भाजपा प्रत्याशी की जीत l Jyotiraditya Sindhiya

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी जगन्नाथ सिंह रघुवंशी जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी सभी मंडलों के अध्यक्ष सहित बूथ समिति, अपेक्षित कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पूरे जोश के साथ अपने बूथ पर मतदाताओं से संपर्क कर भाजपा प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि हमारे देव तुल्य कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज पार्टी सर्वोच्च शिखर पर पहुंची है, जहां केंद्र से लेकर प्रदेश तक भाजपा सरकार है, आज फिर एक बार कार्यकर्ताओं के ऊपर यह जिम्मेदारी आई है कि वह अपने बूथ पर पार्टी की जीत को सुनिश्चित करें। उन्होंने विधानसभा के पांचों मंडलों के बूथ समिति कार्यकर्ताओं से वन-टू- वन चर्चा की एवं उनके सुझावों को सुना।

Read More : First vote for congress : भविष्य की बात-कमलनाथ के साथ अभियान की हुई शुरुआत

यह लोग भी रहे उपस्थित

कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी राज्य मंत्री विरजेंद्र यादव एवं पार्टी प्रत्याशी जगन्नाथ सिंह रघुवंशी जिला विस्तारक पूर्व विधायक दिल्ली बृजेंद्र गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस दौरान इस दौरान चंदेरी विधानसभा प्रभारी मनोज दुबे जिला महामंत्री मुकेश कलावत नंदलाल यादव रविंद्र लोधी पूर्व विधायक राव राजकुमार यादव भूपेन्द्र दुबेदीसिन्नाम दादा पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश रघुवंशी मंडल अध्यक्ष महादेव यादव नरेश रघुवंशी रामेंद्र रघुवंशी पूरन सोनी केदार लोधीसभी बूथ अध्यक्ष पंच परमेश्वर सहित अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम पश्चात ईसागढ़ में किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य मनोज शर्मा के परिवार में हुई गमी पर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने उनके निवास पर गए एवं शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

Note: इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Back to top button