BJP Candidate : देखे बैतूल से कौन होगा भाजपा का उम्मीदवार, भाजपा की दूसरी सूची तय

BJP candidate Betul : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपनी दूसरी सूची लगभग तय कर ली है, जिसमे मध्यप्रदेश के 64 उम्मीदवारों के संभावित नाम सामने आ चुके हैं। भाजपा मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी है और वह लगातार चौथी बार सत्ता में आने की पूरी कोशिश कर रही है। पार्टी का मुकाबला कांग्रेस पार्टी से है, जिसका नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कर रहे हैं।

READ MORE : Origin of Onion and Garlic : जाने कैसे हुई प्याज और लहसुन की उत्पत्ति, क्यों है वर्जित

भाजपा ने दूसरी सूची में अनुभवी और नए चेहरों का मिश्रण दिया है। कुछ प्रमुख उम्मीदवारों में मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंत्री विश्वास सारंग भी शामिल हैं। जैसे कि सब जानते ही हैं भाजपा ने कुछ दिनों पहले विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम की पहली सूची जारी की थी। जारी सूची में 39 उम्मीदवारों का नाम शामिल था। अब 64 उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं, जिनकी टिकट लगभग तय मानी जा रही है। इसमें से कुछ जिले ऐसे भी हैं जिसमें दो से तीन उम्मीदवारों के बीच भाजपा दुविधा में है।

READ MORE : City ​​of Temples : देखे किस शहर को कहते है मंदिरों का शहर

कुछ मुख्य संभावित उम्मीदवारों के नाम | BJP candidate MP

  • दतिया : डॉ नरोत्तम मिश्रा
  • नरेला भोपाल : विश्वास सारंग
  • बैतूलः हेमंत खंडेलवाल
  • छिंदवाड़ाः बंटी साहू
  • दमोहः सिद्धार्थ मलैया
  • शाजापुरःअरुण भीमावत
  • बुरहानपुरः अर्चना चिटनीस
  • बिजावरः राकेश शुक्ला
  • निवासः राम प्यारे कुलस्ते
  • जबलपुर पश्चिमः अभिलाष पांडे
  • लखनादौनः विजय कुमार
  • कटंगीः बोध सिंह भगत
  • सिहावलः रीति पाठक
  • बड़नगरः मुकेश पंड्या
  • डबराः इमरती देवी
  • घोड़ाडोंगरीः मंगल सिंह और गंगाबाई उइके
  • राधोगढ़ः हीरेंद्र सिंह
  • राजनगरः अरविंद पटेरिया
  • नागदाः दिलीप सिंह शेखावत
  • जुन्नारदेव: आशीष ठाकुर
  • अमरवाड़ाः उत्तम ठाकुर और कामनी शाह
  • जबलपुर उत्तरः धीरज पटेरिया और रोहित जैन
  • देवरीः बृजबिहारी पटेरिया और मंगल सिंह लोधी
  • सतनाः शंकरलाल तिवारी, लक्ष्मी यादव
  • रैगांवः प्रतिमा बागरी, रानी बागरी, पुष्पराज बागरी
  • गाडरवाराः गौतम पटेल और साधना स्थापक
  • राजगढ़ः अमर सिंह यादव, प्रताप सिंह मंडलोई, हरिचरण तिवारी
  • खिलचीपुरः हजारीलाल दांगी
  • आगरः ओम मालवीय, मधु गेहलोत, गोपाल परमार
  • सैलानाः गुमान सिंह डामोर, नारायण मेडा
  • आलोटः रमेश मालवीय और जितेंद्र गेहलोत..
  • सेंधवाः विकास आर्य और डॉक्टर रेहलस सेनानी…
  • राजपुरः अंतर पटेल और सुभाष पटेल…
  • करैराः जसवंत जाटव और रमेश खटीक…
  • श्योपुरः दुर्गालाल विजय, महावीर सिंह सिसोदिया, ब्रजराज सिंह…
  • मुरैनाः रघुराज सिंह कंषाना, रुस्तम सिंह
  • दिमनीः गिर्राज दंडोतिया, शिवमंगल सिंह तोमर
  • ग्वालियर दक्षिणः नारायण सिंह कुशवाह और अनूप मिश्रा
  • पानसेमलः दीवान सिंह पटेल, श्याम बर्डे

नोट : हालांकि अभी पार्टी ने अधिकारिक तौर पर उम्मीवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है। इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

कार्तिक त्रिवेदी
बैतूल मध्य प्रदेश

Related Articles

Back to top button