सपने में दिखें बन्दर, कछुआ, कबूतर जानिए शुभ या अशुभ फल क्या मिलेंगा

पूरी और आरामदायक नींद तभी सफल मानी जाती हैं जब दिन भर की थकान से चूर हुआ शरीर अगले दिन अधिक ऊर्जा से दोगुना ऊर्जा के साथ काम करता हैं।

Swapna Phal :- नींद में सपनें तो सभी लोग देखते हैं चाहे वह बच्चे हो बूढे हो या जवान, सपने देखने के बाद लोग अपने सपने के फल को जानने की कोशिश करते हैं। सपने को सुनने के बाद सभी लोग अपने ज्ञान के अनुशार स्वपन फल बताने का प्रयास करते हैं। शास्त्रों के अनुसार क्या फल मिलते हैं यहाँ बताने का प्रयास कर रहे हैं।

बन्दर के सपने आने का फल

  • अगर सपने में केवल बन्दर दिखाई देता हैं तो उसका फल बताता हैं की कोई ठग के चंगुल में आप फस सकते हैं।
  • सोता हुआ बन्दर दिखाई दे तो विदेश की यात्रा करना पड़ सकता हैं।
  • कुछ खाते हुए बन्दर यदि दिखाई देता हैं तो उससे यह पता चलता हैं की गरीबी की संभावना हो सकती हैं। सतर्क रहना चाहिए।
  • यदि बंदर गुस्से में दिखाई दे तो पड़ोसियों से शत्रुता या मान हानि हो सकती हैं।

कछुआ यदि सपने में आये तो

  • कछुआ यदि पुरुष को दिखावी दे तो सौभाग्य का संकेत होता हैं।
  • व्यापारी को दिखाई दे तो समझे वह विदेश से बहुत सा पैसा कमा के लाने वाला हैं।
  • स्त्री को कछुआ दिखाई दे तो चोर लुटेरे से बचने का संकेत होता हैं।
  • यात्रा के दौरान कछुआ सपने में दिखाई दे तो लम्बे समय तक घर से दूर रहना पड़ सकता हैं।
  • कछुआ अगर सपने में हाथ में दिखाई देता हैं तो जिसे सपना दिखाई देता हैं उसे मुर्ख मित्र मिलने के संकेत होते हैं।
  • सपने में दिखी तैरता हुआ कछुआ दिखे तो जीवन में कष्टों से छुटकारा मिलने का संकेत हैं।

कबूतर आसमान की जगह सपने में दिखे तो

  • कबूतर का सपने में दिखना सामान्यतः शुभ मना जाता हैं।
  • पुरुष को बैठा हुआ कबूतर दीखता हैं तो धन ऐश्वर्य की प्राप्ति होती हैं।
  • विवाहिता नारी को यदि कबूतर दिखाई देता है तो वह नारी गर्भवती होकर सुंदर शिशु को जन्म देंगी यह संकेत देता हैं।
  • यदि सपने में कबूतर दान देते दिखाई देते हैं तो सपना देखने वाले की प्रसिध्दि चारों तरफ फैलने की उम्मीद होती हैं।
  • सपने में बहुत से कबूतर देखे तो मुसीबत में काम आने वाले मित्र बनेगे यह बताता हैं।
  • मरा हुआ कबूतर दिखने पर सम्पति की बर्बादी होने की सम्भावना होगी ।
  • बिल्ली कबूतर को मारती दिखे तो आने वाली किसी भारी विपत्ति की आशंका होती हैं।
  • कबूतर को गोली से मारना , चिंताओं से मुक्ति को दिखाता हैं।
  • पिंजरे में बंद कबूतर दिखे तो आने वाली मुसीबत का संकेत है।
  • पालतू कबूतर देखना परिवार की आय और सदस्यों की वृद्धि दर्शाता हैं।

Related Articles

Back to top button